मुख्य समाचार

13 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेवारी

पटना। राज्य सरकार ने 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों  का तबादला किया है। मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का स्थानांतरण शिक्षा विभाग में किया गया है। उनके पास बिपार्ड के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग का पूरा प्रभार विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल को दिया गया है। 

वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ को गृह विभाग की जिम्मेवारी दी गई है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद का तबादला जल संसाधन विभाग में किया गया है। उनके पास लघु जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत पथ निर्माण एवं स्वास्थ्य के अलावा आपदा प्रबंधन विभाग के भी प्रभार में रहेंगे। 

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह का स्थानांतरण सहकारिता विभाग में किया गया है। खान एवं भूतत्व विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेवारी मिली है। लघु जल संसाधन विभाग के प्रमुख परमार रवि मनुभाई का तबादला खान एवं भूतत्व विभाग में किया गया है। 

श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अरविंद चौधरी को वित्त विभाग, विजयलक्ष्मी एन. को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, एन श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, संजय अग्रवाल को कृषि एवं परिवहन और वंदना प्रेयषी को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेवारी दी गई है। प्रधान सचिव बी. राजेंदर सामान्य प्रशासन विभाग के अलावा श्रम संसाधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार मे रहेंगे।    
 


संबंधित खबरें