पटना/नई दिल्ली। केंद्र सरकार के सरकारी विभाग और संगठनों में भर्ती 70,000 सदस्यों को प्रधानमंत्री 13 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र देंगे। रोजगार मेले का आयोजन पूरे देश में 43 जगहों पर किया जा रहा है। पटना में रोजगार मेले का आयोजन ऊर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशी नगर में किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह हैं।