पटना। राजधानी सहित राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर महागठबंधन का 15 जून को धरना -प्रदर्शन कार्यक्रम है। इसमें महागठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि 15 जून को राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति के विरोध में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
जातिगत जनगणना, महंगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग, योजनाओं में कटौती, किसानों की आय दोगुनी करने और एमएसपी का विस्तार सभी फसलों तक करने जैसे मुद्दों को लेकर महागठबंधन के सभी घटक दल संयुक्त रूप से प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
