पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोई नहीं जानता है कि चुनाव कब होगा। समय से पहले इसी साल चुनाव हो सकता है। ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इसलिए सभी लंबित काम को तेजी से पूरा करें। मेंटेनेंस कार्य जरूरी है। इसे अपने विभाग से ही कराएं। इस काम के लिए और लोगों की नियुक्ति होगी, तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम करने का मौका मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बताया गया कि वर्ष 2024 के जनवरी तक अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। ग्रामीण सड़कों के निर्माण से आवागमन बेहतर हुआ है। छात्र-छात्राओं को पढ़ने एवं किसानों को सुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि जो अभियंता बहाल होंगे। उन्हें काम के बारे में ठीक से बताएं।