पटना। जदयू विधायक रत्नेश सदा ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन के दरबार हॉल में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रत्नेश सदा सहरसा जिला के सोनबरसा से विधायक हैैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राज्य सरकार के मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हम पार्टी के जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री का पद रिक्त था। मंत्री पद की शपथ के बाद रत्नेश सदा को इस विभाग की जिम्मेवारी दी जाएगी।
