मुख्य समाचार

केंद्र सरकार चाहे तो चुनाव पहले हो सकता है : सीएम

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को यह अधिकार है कि वह चाहे तो लोकसभा चुनाव पहले करा सकती है। हमलोग जब अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ केंद्र में थे, तब उन्हीं की पार्टी के लोगों ने आम चुनाव समय से तीन-चार माह पहले करा दिया था। हालांकि अटल जी ऐसा नहीं चाहते थे। लोकसभा चुनाव समय से पहले कराये जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि अभी अपोजिशन की यूनिटी शुरू हो गई है। उन्हें ऐसा लग सकता है कि ये लोग मिलकर मूवमेंट करेंगे तो ज्यादा नुकसान होगा। इसलिए वे पहले भी चुनाव करा सकते हैं। हमने तो ऐसे ही कहा था। इसकी संभावना हमेशा रहती है। हमने सभी पार्टियों को अलर्ट किया है कि चुनाव में एकजुट होने पर ही विजय मिलेगी।
 


संबंधित खबरें