मुख्य समाचार

भागलपुर के अशोक चौधरी को मिला आम शिरोमणि सम्मान

पटना। दो दिवसीय आम महोत्सव सह प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में सबसे ज्यादा अंक भागलपुर के अशोक कुमार चौधरी को मिला है। सुल्तानगंज के तिलकपुर निवासी अशोक को आम शिरोमणि की उपाधि दी गई है। उन्हें प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो के साथ दस हजार रुपये का विशिष्ट पुरस्कार मिला है। 

प्रतिभागियों के उत्पादों का मूल्यांकन वैज्ञानिकों की कमिटी ने की है। चयनित 37 प्रतिभागियों को पहला, 35 को दूसरा एवं 34 प्रतिभागियों को तीसरा पुरस्कार मिला है। कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने ज्ञान भवन में चयनित 106 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र के साथ क्रमशः पांच हजार रुपये, चार हजार एवं तीन हजार रुपये पारितोषिक दिया। 

इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि आम के विपणन एवं प्रसंस्करण की कुछ समस्याएं है। हम विश्वास दिलाते है कि इस क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है। आने वाले दिनों में आम का भाव किसान तय करेंगे और संबंधित कंपनियां किसानों के पास खड़ी रहेंगी। किसानों को बड़े पैमाने पर प्लास्टिक कैरेट उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि आम का सेल्फ लाइफ बढ़ सके। कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने भी अपने विचारों को रखा। 


 


संबंधित खबरें