पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्षी एकता बैठक के नाम पर हर दल शर्तें थोप रहा है। मायावती, कुमारस्वामी, केसी.आर, नवीन पटनायक एवं वाईएसआर ने पहले ही किनारा कर लिया है। अरविंद केजरीवाल बैठक के पहले ही संविधान की कक्षा लगाएंगे।
अरविंद केजरीवाल की शर्त है कि एकता के पहले अध्यादेश के मुद्दे पर कांग्रेस समर्थन की घोषणा करे। केजरीवाल ने इस मुद्दे पर सभी को पत्र लिखा है। मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों में एजेंडा को हाईजैक करने की होड़ लगी है।
अरविंद केजरीवाल की शर्तों के अलावा शरद पवार न्यूनतम साझा कार्यक्रम, नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ एक उम्मीदवार की रणनीति एवं कांग्रेस बंगाल के पंचायत चुनाव में हिंसा रोकने के एजेंडे पर पहले बात करना चाहती है।