पटना। आरजेडी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक पर पूरे देश की नजर है। बैठक को लेकर आम लोगों में भी जबरदस्त उत्साह है। देश के डेढ़ दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों का शीर्ष नेतृत्व और कई राज्यों के मुख्यमंत्री एक बहुत बड़े मिशन को लेकर 23 जून को पटना पहुंच रहे हैं।
आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी एवं जनभावनाओं के खिलाफ होने वाली इस बैठक को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। 22 जून से ही नेताओं के पटना आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बिहार महागठबंधन नेताओं के स्वागत की तैयारी कर रहा है। देश, संविधान और लोकतंत्र के लिए 23 जून एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है।