मुख्य समाचार

पुल गिरने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार : मोदी 

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य सरकार को सुल्तानगंज-अगुवानी के बीच निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर गिरने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए। पुल गिरने के 27 दिन बाद क्या जांच और कार्रवाई हुई। इस पर राज्य सरकार को जवाब देना चाहिए। 

सुशील मोदी ने कहा कि पुल का डिजाइन बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? आईआईटी रूड़की की विशेषज्ञ समिति की जांच रिपोर्ट का क्या हुआ? पुल हादसे के बाद पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव के नेतृत्व में जांच शुरू हुई थी, वह कहां तक पहुंची। यह भी कोई बताने को तैयार नहीं। 

1710 करोड़ से बनने वाले जिस पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। वह बनने से पहले दो बार ढह गया, लेकिन किसी की भी जिम्मेदारी और सजा तय किये बिना पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है। 


संबंधित खबरें