मुख्य समाचार

एनसीपी में हुआ विद्रोह, बिहार में भी संभव : मोदी 

शरद पवार की पार्टी एनसीपी में विद्रोह विपक्षी एकता की पटना बैठक का परिणाम है। इसमें राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने की जमीन तैयार की जा रही थी। यह कहना है पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का। 

उन्होंने कहा कि बिहार में भी महाराष्ट्र जैसी स्थिति बन सकती है। इसे भांप कर नीतीश कुमार ने विधायकों से वन-टू-वन बात करनी शुरू कर दी है। जदयू के विधायक एवं सांसद न राहुल गांधी को स्वीकार करेंगे, न तेजस्वी यादव को। पार्टी में भगदड़ की आशंका है। जदयू पर वजूद बचाने का ऐसा संकट पहले कभी नहीं था। नीतीश कुमार ने 13 साल में कभी विधायकों को नहीं पूछा। आज वह प्रत्येक से मिल रहे हैं। 

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जदयू यदि महागठबंधन में रहा, तो टिकट बंटवारे में उसके हिस्से लोकसभा की दस से अधिक सीट नहीं आएगी। कई सांसदों पर बेटिकट होने की तलवार लटकती रहेगी। यह भी विद्रोह का कारण बन सकता है। 

नीतीश कुमार ने विधायकों से बिना पूछे भाजपा से गठबंधन तोड़ा और आरजेडी से फिर हाथ मिलाया। बिहार में विकास की रफ्तार तोड़ी। इससे दल के भीतर असंतोष लगातार बढ़ रहा है। 

 


संबंधित खबरें