लैंड फॉर जॉब मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी फंस गये हैं। सीबीआई ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में नई चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 17 लोगों के नाम शामिल हैं। इस मामले में सुनवाई 12 जुलाई को होगी।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का दिल्ली के पॉश इलाके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के डी-1088 में 150 करोड़ का आलीशान बंगला है। सीबीआई का आरोप है कि इस बंगले को रेलवे में लैंड फॉर जॉब घोटाले से खरीदा गया है। तेजस्वी यादव ने इस बंगले को एबी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के जरिए मात्र चार लाख रुपये में खरीदा था जबकि इसकी वास्तविक कीमत 150 करोड़ रुपये है।