श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि बिहार में चाइल्ड लेबर ट्रैकिंग सिस्टम में बेहतर ढंग से काम हो रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को गोल्ड मेडल मिला है। राज्य सरकार योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लगातार काम कर रही है।
जनसुनवाई कार्यक्रम में श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में विशेष अभियान के जरिये रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। नियोजन मेला और नियोजन कैंप के माध्यम से सूची के अनुसार नौजवानों को विभिन्न कंपनियों में नियोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार श्रमिकों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी ने जनसुनवाई कार्यक्रम में कहा कि आईटी सेक्टर की मजबूती के लिए राज्य सरकार संकल्पित है और इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। दोनों मंत्रियों ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रधान महासचिव रणविजय साहू, महासचिव डॉक्टर प्रेम कुमार गुप्ता एवं निर्भय कुमार आंबेडकर भी सुनवाई कार्यक्रम में मौजूद रहे।
