राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पांच जुलाई को अपना स्थापना दिवस मना रहा है। आरजेडी की स्थापना 5 जुलाई,1997 को दिल्ली में हुई थी। स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन होगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक एवं भोला यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल सहित कई नेताओं के साथ तैयारी की समीक्षा की।
आरजेडी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद झंडोत्तोलन करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। स्थापना दिवस पर वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी कार्यालय, आयकर गोलंबर, शहीद स्मारक, आर ब्लॉक एवं बेली रोड को झंडा और बैनर से सजाया गया है।