मुख्य समाचार

डिप्टी सीएम के पीआरओ शमीम अख्तर नहीं रहे

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पीआरओ शमीम अख्तर का निधन शनिवार को हो गया। 70 वर्षीय शमीम अख्तर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी थे। उनके निधन पर आरजेडी परिवार ने गहरी शोक संवदेना व्यक्त की है। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि शमीम अख्तर लंबे समय से हमलोगों से जुड़े हुए थे। वे अपने काम के प्रति मुश्तैद रहते थे।

आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव और राज्यसभा सांसद डॉ मीसा भारती ने कहा कि इनके निधन से आरजेडी परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी, राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ कांति सिंह, भोला यादव, श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वृषिण पटेल, शिवचंद्र राम, मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, प्रमोद कुमार राम, निराला यादव, बल्ली यादव, भाई अरुण कुमार, संजय यादव एवं निर्भय आंबेडकर ने भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। 


संबंधित खबरें