श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण कर इसरो ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रचा है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।