मुख्य समाचार

गांधी मैदान का बेहतर प्रबंधन हमारी प्राथमिकता : आयुक्त

श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति के अध्यक्ष सह पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि ऐतिहासिक गांधी मैदान का उत्कृष्ट प्रबंधन एवं संचालन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। आम जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। 

गांधी मैदान के संचालन संबंधित एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति एक लोक हितकारी समिति है। जिला प्रशासन, श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति, भवन निर्माण विभाग, पटना नगर निगम एवं पुलिस सहित सभी स्टेक होल्डर्स (हितधारकों) को आम लोगों के हित में गांधी मैदान का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना होगा।

गांधी मैदान में प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय संचालन एवं राजस्व संग्रह सहित सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति के सीईओ सह डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर, श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति के प्रभारी पदाधिकारी राकेश कुमार, आईपीआरडी के उपनिदेशक लोकेश झा, कार्यपालक अभियंता अभय कुमार एवं शिव कृष्ण मूर्ति समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
 


संबंधित खबरें