मुख्य समाचार

सजा पर सिर्फ रोक लगी है, दोषमुक्त नहीं किया : मोदी 

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मोदी सरनेम वाले सभी लोगों को चोर बताने वाली गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी के कारण राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ रोक लगायी है, उन्हें दोषमुक्त नहीं किया है। 

मोदी ने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी ने सबसे पहले आरजेडी सुप्रीमो से भेंट की और जदयू को दरकिनार रखा। संसदीय चुनाव के लिए टिकट बंटवारा में कांग्रेस और आरजेडी मिलकर जदयू को किनारे ही लगायेंगे। उत्साहित कांग्रेस अब राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में खुल कर प्रोजेक्ट करेगी। 

उन्होंने कहा कि कानून की नजर में राहुल गांधी अब भी मानहानि के मामले में सजायाफ्ता हैं। यह अलग बात है कि सजा पर रोक लगने से फिलहाल उनकी संसद सदस्यता बहाल हो सकती है, लेकिन वीर सावरकर पर टिप्पणी और नेशनल हेराल्ड की संपत्ति हड़पने जैसे मामलों में फैसला आना बाकी है। 
 


संबंधित खबरें