मुख्य समाचार

सीएम से मिले 10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी 

2021 बैच के बिहार कैडर के दस प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। प्रशिक्षु पदाधिकारियों में बैच के टॉपर शुभम कुमार, प्रवीण कुमार, अनिक बसाक, निशा, शैलजा पांडेय, शिवाक्षी दीक्षित, अपूर्वा त्रिपाठी, सूर्य प्रताप सिंह, सारा अशरफ एवं आकाश चौधरी थे। 

मुख्यमंत्री ने सभी को बेहतर ढंग से ट्रेनिंग पूरी करने की शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस. सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव बी.राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, बिपार्ड के अपर महानिदेशक विनोद सिंह गुंजियाल मौजूद रहे।


 


संबंधित खबरें