पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा की बदौलत लोकसभा में जदयू 2 से 16 सीट पर पहुंच गया, वरना आरजेडी की तरह वह भी 2019 में सदन का मुंह नहीं देख पाता। सत्ता के अहंकार में वे इस हकीकत को भुलाना चाहते हैं।
मोदी ने कहा कि जो 2014 और 2019 चुनाव में आये, वही बिहार की सभी सीटें जीत कर 2024 में भी केंद्र में और शक्तिशाली होकर लौटेंगे। 2022 में विधानसभा के तीन उपचुनाव हुए। इनमें दो भाजपा जीती और मोकामा में 64 हजार वोट लाकर पार्टी ने आरजेडी को कड़ी टक्कर दी।
उन्होंने कहा कि आरजेडी के आगे घुटने टेकने के कारण जदयू का लव-कुश और अतिपिछड़ा जनाधार खिसक कर भाजपा के साथ आ चुका है। एक वर्ष में महागठबंधन के साथ न कोई बड़ा नेता जुड़ा, न कोई दल। चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के आने से एनडीए की ताकत बढ़ी है।