मुख्य समाचार

सुलभ के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक नहीं रहे      

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का मंगलवार को एम्स, दिल्ली में निधन हो गया। पद्म भूषण से सम्मानित 80 वर्षीय बिंदेश्वर पाठक की दिल्ली में एक कार्यक्रम के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। बिहार के वैशाली जिला के रहनेवाले पाठक का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। 

बिंदेश्वर पाठक के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं कई केंद्रीय मंत्रियों ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि बिंदेश्वर पाठक जी का स्वच्छता एवं सामाजिक कार्य के प्रति अहम योगदान था। इसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हें पद्म भूषण सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। 

बिंदेश्वर पाठक जी वंचितों को सशक्त बनाने के साथ सामाजिक प्रगति के लिए लगातार काम करते रहे। स्वच्छता के प्रति उनका जुनून लोगों को प्रेरित करता रहेगा। 
 


संबंधित खबरें