पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश भाजपा ने उनकी स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र स्थित अटल पार्क में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी के लिए अटलजी का साथ छूटना दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के विकास में उनका बड़ा योगदान है।