अररिया जिले के रानीगंज में अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि विमल अपने छोटे भाई शशि भूषण यादव की हत्या के मुख्य गवाह थे। चार साल पहले छोटे भाई की हत्या हुई थी। इस मामले में ट्रायल चल रहा था। अचानक उनकी हत्या कर दी गई।

इस घटना के बाद घर में मातम छाया हुआ है। विमल अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है। छापेमारी चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।