भाजपा ने हरि सहनी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी। इस मौके पर उपस्थित विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने सहनी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
पत्रकारों के एक प्रश्न के जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा कमजोर पार्टी नहीं है। नरेंद्र मोदी जी की सरकार है। अगर कहीं हमला होता है, तो हम भी उसका जवाब देते हैं। प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह एवं अशोक भट्ट मौजूद थे।