मुख्य समाचार

कर अपवंचना मामले में 16 कारोबारियों पर कार्रवाई

राज्य के 16 व्यवसायियों पर स्टेट जीएसटी (वाणिज्य-कर विभाग) ने कार्रवाई की है। चार आर्किटेक्ट फर्म एवं चार इवेट मैंनेजमेंट फर्म के खिलाफ कार्रवाई में देखा गया कि ये अपने कर दायित्व का सही भुगतान नहीं कर रहे थे। 

आठ वैसे व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जो विगत वर्षों से अपने टैक्स का पूरा भुगतान इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से कर रहे थे। 

16 व्यवसायियों में पटना जिला सें 10, औरंगाबाद, मुंगेर, बेगूसराय, भोजपुर, गया एवं किशनगंज जिला से एक-एक व्यवसायी हैं। छह मामलों में 8.54 करोड़ राशि की बिक्री छिपाने एवं चार मामलों में 2.95 करोड़ राशि का सामान जब्त किया गया। एक व्यवसायी ने टैक्स मद में दस लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया है।

आयुक्त सह सचिव डॉ प्रतिमा ने बताया कि टैक्स में गड़बड़ी करने वाले व्यवसायियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने राज्य के करदाताओं से नियमित एवं सही टैक्स का भुगतान करने की अपील की है।
 


संबंधित खबरें