डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चंद्रयान 3 के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करने पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत ने अंतरिक्ष में भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है। 1962 से देशहित में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए समर्पित इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर इतिहास रचा है। 140 करोड़ भारतीयों को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत दुनिया का चौथा देश है, जो चंद्रमा पर पहुंचा है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन भी चांद पर पहुंच चुके हैं, लेकिन अपने काबिल वैज्ञानिकों के बल पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है।