मुख्य समाचार

चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर भाजपा ने निकाला जुलूस 

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर प्रदेश भाजपा कार्यालय से आयकर चौराहा तक जुलूस निकाला गया। केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद रवि शंकर प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस जुलूस में शामिल हुए। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हासिल इस उपलब्धि से देश के 140 करोड़ लोग गौरवान्वित हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई थी। चंद्रयान 3 की अपनी मंजिल पर पहुंचते ही पूरा कार्यालय जय हिंद के नारों से गूंज गया।
 


संबंधित खबरें