मुख्य समाचार

सट्टेबाजी का विज्ञापन नहीं लेने की सलाह 

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया संस्थाओं और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से किसी भी रूप में सट्टेबाजी का विज्ञापन नहीं लेने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा है कि ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जा सकती है।

मंत्रालय ने एडवाइज़री में कहा है कि इस बात की आशंका रहती है कि ऐसे विज्ञापनों के भुगतान में काले धन का इस्तेमाल किया जाता है। प्रमुख खेल आयोजन खासकर क्रिकेट के दौरान सट्टेबाजी प्लेटफार्मों को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति अधिक होती है। कुछ दिनों में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी शुरू होने वाला है। 

हाल ही में गैंबलिंग ऐप्स के जरिए संचालकों ने बड़ी राशि एकत्र की और उसे भारत से बाहर भेज दिया। सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के विज्ञापन विशेषकर युवाओं और बच्चों के लिए अधिक खतरनाक हैं। इस तंत्र से जुड़े लोगों का मनी लांड्रिंग नेटवर्क से संबंध है। इससे देश की वित्तीय सुरक्षा को भी खतरा है।
 


संबंधित खबरें