मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन का कन्वेनर बनने की मेरी कोई इच्छा नहीं है। दूसरे लोगों को कन्वेनर बनाया जाएगा। हम सबका हित चाहते हैं। इसलिए कभी यह मत सोचिए कि मेरी कोई व्यक्तिगत लालसा है। हम सबको एकजुट करने का काम कर रहे हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को होगी।
एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के एक बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनलोगों की किसी बात पर हम ध्यान नहीं देते हैं। देश को आजादी कब मिली। यह सबको मालूम है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि भारत को असली आजादी 1977 में जेपी आंदोलन के बाद मिली है।