मुख्य समाचार

पटना में होगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, तैयारी में जुटी सरकार  

बिहार सरकार पटना में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन करने जा रही है। दो दिवसीय समिट 13 और 14 दिसंबर, 2023 को ज्ञान भवन में होगा। बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023 के नाम से इस समिट में देश और दुनिया से निवेशक जुटेंगे। इसमें बिजनेस नेटवर्किंग के अवसर एवं अन्य मामलों पर चर्चा होगी। 

समिट के पहले दिन 13 दिसंबर को आईटी, टेक्सटाइल एवं लेदर, फूड प्रोसेसिंग, हॉॅिस्पटेलिटी और टूरिज्म सेक्टर पर चर्चा के लिए अलग-अलग सत्र का आयोजन होगा। प्रत्येक सत्र में संबंधित सेक्टर के मंत्री एवं सचिव भी मौजूद रहेंगे। 

14 दिसंबर को एक पूर्ण सत्र होगा। इस सत्र में मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसमें वन टू वन बीटूजी बैठक होगी। सत्र समापन के बाद इच्छुक प्रतिभागियों को राज्य सरकार नालंदा, राजगीर और बोधगया का भी सैर कराएगी। विस्तृत जानकारी के लिए invest-bihar@gov.in पर मेल कर सकते है।  

उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार में उद्योग को गति प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए पटना में इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर से उद्योग लगाने वाले इच्छुक एनआरआई और निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा।  
 


संबंधित खबरें