मुख्य समाचार

रक्षा बंधन पर सीएम ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र  

रक्षा बंधन एवं बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी वाटिका-2 में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। 

13 अगस्त, 2012 को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना, पौधों का संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है। 

जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए पौधारोपण एवं इन्हें बचाना जरूरी है। राज्य में जल-जीवन-हरियाली एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है। इको टूरिज्म को भी बढ़ावा देने के लिए तेजी से काम हो रहा है। 
 


संबंधित खबरें