सीआईएससीई बिहार-झारखंड रीजनल चेस चैंपियनशीप का आयोजन पटना जोन ने किया। इंटरनेशनल स्कूल, पटना ने चेस चैंपियनशीप की मेजबानी की। छह जोन भागलपुर, देवघर, धनबाद, जमशेदपुर, रांची एवं पटना के 151 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
एक दिवसीय चैंपियनशीप में अंडर 19, 17 एवं 14 उम्र के प्रतिभागी शामिल हुए। विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजेता अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

चैंपियनशीप का उद्घाटन पटना के ग्रामीण एसपी इमरान मसूद ने किया। प्राचार्या एफ..हसन ने सभी प्रतिभागी एवं कोच का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।