मुख्य समाचार

बीआईए के पूर्व अध्यक्ष ने लगायी सुरक्षा की गुहार 

बिहार उद्योग संघ (बीआईए) के पूर्व अध्यक्ष रामलाल खेतान ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा  की गुहार लगायी है। कदमकुआं थाना प्रभारी को दिये आवेदन में पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मेरे मोबाइल नंबर पर तीन सितंबर को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने मेरा एवं मेरे परिवार का नाम ले कर अपशब्द, रुपये की मांग एवं जान से मारने की धमकी दी है।

रामलाल खेतान ने कहा कि इस घटना से मेरा परिवार दहशत में है। उन्होंने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की अपील की है। 
 


संबंधित खबरें