मुख्य समाचार

मोबाइल वैन से किफायती दर पर मिलेगी दाल 

उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर भारत दाल एवं प्याज उपलब्ध कराने के लिए 75 मोबाइल वैन रवाना किये गये। केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हरी झंडी दिखाई। 

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि हाल में टमाटर की बिक्री की सफलता के बाद उपभोक्ता और किसानों के हित को देखते हुए मोबाइल वैन चलाने का निर्णय लिया गया है। एनसीसीएफ एवं नेफेड बाद में पांच सौ-पांच सौ वैन चलाएंगे। 

उन्होंने बताया कि मंत्रालय का उद्देश्य रसोई तक किफायती दरों पर खाद्य सामग्री पहुंचाने का है। वैन में मिलेट्स भी उपलब्ध रहेंगे। अन्य खाद्य सामग्रियां भी किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। वैन के जरिये मौजूदा समय में प्याज 25 रुपये एवं चना दाल 60 रुपये प्रति किलो मिलेगा। इस मौके पर उपभोक्ता मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार सिंह, एनसीसीएफ की एमडी एनिस जोसेफ चंद्रा एवं एनसीसीएफ के अध्यक्ष विशाल सिंह भी उपस्थित थे।
 


संबंधित खबरें