सोने के आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग का तीसरा चरण 8 सितंबर से लागू हो गया है। इस चरण में बिहार से आठ जिले हैं। मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, पूर्णिया, किशनगंज, सिवान एवं पूर्वी चंपारण जिलों में एक-एक हॉलमार्किंग केंद्र की स्थापना की गई है।
रजिस्टर्ड ज्वेलर्स : पूर्वी चंपारण जिले में 83, खगड़िया में 41, किशनगंज में 19, मधुबनी में 88, सहरसा में 66, सिवान में 79, मधेपुरा में 62 एवं पूर्णिया में 71 ज्वेलर्स हैं। हॉलमार्किंग से संबंधित पूरी जानकारी भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की वेबसाइट www.bis.gov.in पर उपलब्ध है।