गोपाल प्रसाद गुप्ता को आरजेडी व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष एवं आयुष अग्रवाल को प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उन्हें मनोनयन पत्र दिया। 15 दिनों में राज्य एवं जिला कमिटी गठित करने का भी निर्देश दिया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, बीनू यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहु, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद भी मौजूद रहे।