मुख्य समाचार

कैरम खिलाड़ी खुशबू कर्ण सम्मानित

कैरम की राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू कर्ण को पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सम्मानित किया। खुशबू पटना कलेक्ट्रेट की स्थापना शाखा में कार्यरत हैं। इन्होंने नवंबर, 2022 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कैरम चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। इस उपलब्धि पर राज्य सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय खेल दिवस पर बिहार राज्य खेल सम्मान दिया था। 

डीएम ने कहा कि खुशबू की इस उपलब्धि से राज्य का सम्मान बढ़ा है। कलेक्ट्रेट के काम के साथ खेल के क्षेत्र में भी ये अच्छा कर रही हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
 


संबंधित खबरें