श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग में मुलाकात की। उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री को श्रीलंका आने का निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने श्रीलंका के उच्चायुक्त को मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित बोधिवृक्ष का दर्शन कराया और इसकी विशेषताओं की जानकारी दी। इस बोधि वृक्ष को दो नवंबर, 2011 को रोपा गया था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि उच्चायुक्त को पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क का भी भ्रमण कराएं।
प्राचीन काल से ही बिहार एवं श्रीलंका का सौहार्दपूर्ण संबंध रहा है। कोलंबो एयरपोर्ट से बिहार के गया एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान की सुविधा है। महात्मा बुद्ध की ज्ञानस्थली होने के कारण श्रीलंका से बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु बिहार आते हैं।