बिहार उद्योग संघ (बीआईए) में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव 23 सितंबर को है। तीन दिनों के बाद होने वाले चुनाव में अब तक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पर आम सहमति नहीं बन पायी है।
अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार एमपी बिदासरिया ने राज्यपाल से चुनाव नियमानुसार करवाने की अपील की है। राज्यपाल को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि अध्यक्ष पद (डीम्ड मैनेजिंग डायरेक्टर) के लिए चुनाव में कंपनी एक्ट के प्रावधानों का पालन नहीं हो रहा है। इसकी सही तरीके से जांच होनी चाहिए। बिदासरिया ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं उद्योग विभाग से भी शिकायत की है।
बीआईए के चुनाव अधिकारी अनिल सिन्हा का कहना है कि चुनाव में पूरी तरह नियमों का पालन हो रहा है। 23 सितंबर को बीआईए परिसर में सुबह 9.30 बजे से अपराह्न एक बजे तक मतदान होगा। पहचान पत्र के लिए मतदाता अपने साथ वोटर आईडी या आधार या पैन कार्ड अवश्य लाएं।