मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहर के सैदपुर नाला के जीर्णाेद्धार योजना का शिलान्यास किया। 5.61 किलोमीटर लंबे सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार के लिए 259.81 करोड़ राशि खर्च की जा रही है। नाला के दोनों तरफ दो-दो लेन की सड़कें होंगी। संपर्क के लिए पुलिया की व्यवस्था की गई है।
योजना के पूरा होने से नागरिकों को अटल पथ तथा जेपी गंगा पथ तक आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। नाला की सफाई के लिए मशीन की व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, पटना की मेयर सीता साहू एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।