राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिनकर चौक पर आयोजित समारोह में राष्ट्रकवि के परिजन, विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, इसराइल मंसूरी एवं रत्नेश सदा और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया।