महाराष्ट्र मंडल के सात दिवसीय गणपति उत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति को विदाई दी। सांगली से आए झांझ पथक के कलाकारों ने विसर्जन यात्रा की शोभा बढ़ाई। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष जल्दी आना का जयकारा लगा रहे थे।
इससे पहले सचिव संजय भोसले ने विसर्जन पूजा एवं आरती की। श्रद्धालुओं को महादेव कणसे ने पगड़ी पहनायी। शोभायात्रा दरोगा राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल कार्यालय से निकलकर वीरचंद पटेल पथ, बेली रोड, आयकर गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, भट्टाचार्या रोड, पीरमुहानी, कदमकुंआ, ठाकुरबाड़ी रोड से बाकरगंज होते हुए गंगा घाट पर समाप्त हुई।
गणपति उत्सव में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष जयचंद पवार, विजय पाटिल, विठ्ठल घोडके, शंकर किर्दत, आनंद पवार, मल्लिकार्जुन आरले, राजेंद्र पवार, संतोष पवार, संतोष देवकर, प्रदीप पाटिल, अनिल गायकवाड, सुनील शिंदे, अमोल जाधव, शिवाजी जाधव, संजय पाटिल, अधिक मोरे, विजय पाटिल(मंटु), संतोष शिंदे, सीताराम शिंदे, सुरेश सालुंखे एवं सुरेश आरले का सक्रिय सहयोग रहा।