बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री एवं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मुंबई में हार्ट अटैक के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। सीनियर डॉक्टर जलील पारकर की निगरानी में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अभी वे आईसीयू में हैं।
शाहनवाज हुसैन एक समारोह में शामिल होने मुंबई गए थे। 26 सितंबर की शाम करीब चार बजे उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें शीघ्र लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच में उनका हार्ट ब्लॉकेज 90 प्रतिशत मिला। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। शाहनवाज हुसैन के परिजन भी मुंबई पहुंच रहे हैं। केंद्र सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक एवं उद्योग जगत ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।