मुख्य समाचार

व्यक्तिगत आंकड़े जारी होना कोर्ट की अवमानना : मोदी 

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कोर्ट में शपथपत्र देकर राज्य सरकार ने जातीय सर्वे के व्यक्तिगत आंकड़े सार्वजनिक नहीं करने की बात कही थी। इसके बावजूद उपेंद्र कुशवाहा के परिवार का आंकड़ा जारी होना कई सवाल खड़े करता है। 

उन्होंने कहा कि कुशवाहा या किसी भी व्यक्ति के आंकड़े जारी करना निजता के अधिकार का उल्लंघन और कोर्ट की अवमानना है। सर्वे में फर्जीवाड़ा और कई जातियों की संख्या बहुत कम या बहुत ज्यादा दर्ज करने की शिकायतों को भी गंभीरता से लेना चाहिए।  
 


संबंधित खबरें