रोटरी क्लब पाटलिपुत्र ने इंटर स्कूल लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन बापू सभागार में किया। क्लब के चेयरमैन प्रेम मित्तल ने बताया कि इस बार 18 स्कूल की 34 टीम के माध्यम से 516 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस वर्ष की थीम भारत में है दम, चांद पर पहुंचे हम है। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं हर ग्रुप के विजेता स्कूल को ट्रॉफी दी गयी।

उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने आयोजन के लिए रोटरी पाटलिपुत्र को बधाई दी। हरि लाल स्वीट्स के संयोजन में बच्चों के लिए व्यंजन मेले का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क कूपन दिये गये।
कार्यक्रम का संचालन नवीन गुप्ता, वीणा जैन एवं शिल्पी चाचान ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष समीर झुनझुनवाला, सचिव स्वाति मोदी, संयोजक अशोक अग्रवाल, अमित मनकानी, सुबोध जैन, मधु, रुचिका, अमर कुमार सिन्हा, रेनू सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, विनय सिंह, सरवन कुमार एवं अखौरी विश्व प्रिय मौजूद रहे।
