मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के ठिकानों पर आयकर विभाग ने तलाशी अभियान चलाया। पूर्णिया, मुजफ्फरपुर,भागलपुर और किशनगंज स्थित ठिकानों पर जांच जारी है। बताया जा रहा है कि विदेश से मिले फंड एवं आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई हुई है। ट्रस्ट के संस्थापक असद इमाम, सदस्य कैसर इमाम, गुलाम हुसैन और महमूद के आवास और ऑफिस पर छापेमारी हुई है।
मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट सीमांचल में शिक्षा के क्षेत्र में चर्चित है। ट्रस्ट के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज समेत कई जगहों पर स्कूल, इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थान और टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज हैं। मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक असद इमाम के पॉलिटिकल कनेक्शन भी काफी अच्छे हैं।