बिहार प्रादेशिक अग्रवाल महिला सम्मेलन के तत्वावधान में बैंक रोड स्थित अग्रसेन भवन में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में पटना कॉन्वेंट, न्यू एरा, सेंट स्टीफेंस, टर्निंग प्वाइंट एवं किलकारी के करीब चार सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया। महिलाओं के लिए मिलेट व्यंजन, बच्चों के लिए पेंटिंग, स्वास्तिक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नीता चौधरी, मधु अग्रवाल, नीरजा कृष्ण, दया अग्रवाल, मीना, रेणु, अनुभा अग्रवाल एवं सुरभि अग्रवाल ने निभाई।
इस अवसर को सफल बनाने में महिला अग्रवाल सम्मेलन की संरक्षिका मधु अग्रवाल, दया अग्रवाल, नीना मोटानी, रजनी खेमका, अर्चना जैन, मीना अग्रवाल, अनिता कृष्ण, सुरभि अग्रवाल,सूर्य नारायण एवं रितेश तुलस्यान की मुख्य भूमिका रही। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अमर अग्रवाल, महासचिव अक्षय अग्रवाल, डॉ गीता जैन एवं अतिथियों ने किया।
