मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कंकड़बाग स्थित सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में रेडिएशन ऑनकोलॉजी सुविधा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता को लेकर बैलून भी उड़ाया।
सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में रेडिएशन की सुविधा उपलब्ध होने से कैंसर के मरीजों को सभी जरूरी विकल्प उपलब्ध होंगे। इस आधुनिक मशीन की लागत लगभग 30 करोड़ है।

मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल के चेयरमैन पद्मश्री डॉ आरएन सिंह एवं एमडी डॉ वीपी सिंह को बधाई दी। उन्होंने अस्पताल की सभी सुविधाओं को राज्य के लिए बेहतर बताया। इस अवसर पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक डॉ संजीव कुमार एवं वरीय चिकित्सक उपस्थित थे।
