बिहार विधान परिषद् के मनोनीत सदस्य डॉ राजवर्धन आजाद के शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। विधान परिषद् के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर ने डॉ आजाद को शपथ दिलायी।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव, विधान परिषद् के उपसभापति रामचंद्र पूर्वे, राज्य सरकार के कई मंत्री, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
