मुख्य समाचार

व्यक्तिगत रिश्ते से जुड़ा है सीएम का बयान : विजय चौधरी

संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के वक्तव्य के अकारण राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का घटनाक्रम बताते हुए कहा कि इसकी स्वीकृति यूपीए शासनकाल में हुई, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ा। फिर एनडीए के शासनकाल में इसकी स्थापना का काम पूरा हुआ। यह तो एक तथ्यात्मक वर्णन था। 

मुख्यमंत्री ने जब भाजपा नेताओं को इंगित करते हुए कहा कि वे सभी लोग साथ ही थे। इनसे दोस्ती थी, आज भी है और आगे भी रहेगी। इसी से स्पष्ट है कि यह व्यक्तिगत रिश्ते से जुड़ा बयान है। आज तो राजनीतिक रूप से जदयू भाजपा से अलग है। स्वाभाविक रूप से व्यक्तिगत रिश्ते की बात को राजनीतिक समर्थन या विरोध से जोड़कर देखना उचित नहीं है।

विजय चौधरी ने कहा कि एक दिन पहले ही महागठबंधन के सभी दलों को प्रतिनिधित्व देते हुए सरकार ने हर जिले में कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री समिति) का गठन किया है। यह अपने आप में महागठबंधन की आपसी समझदारी के साथ इसकी मजबूती का प्रमाण है। इसलिए इस मसले पर अकारण बयानबाजी छोड़ देनी चाहिए।


 


संबंधित खबरें